श्री उत्सव–2026 का हुआ भव्य एवं सफल आयोजन

संस्थाएं

कोलकाता।

श्री उत्सव–2026 का हुआ भव्य एवं सफल आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के मार्गदर्शन में सॉल्टलेक महिला मंडल, कोलकाता द्वारा प्रथम 'श्री उत्सव–2026' का भव्य एवं सफल आयोजन बैंक्वेट, साल्टलेक, कोलकाता में संपन्न हुआ। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण, महिला उद्यमिता एवं संगठन के चार आयामों को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रेरणादायी प्रयास रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमिताभ दसानी (Director, Dassani Film Studio एवं Director-In-Charge, JITO Kolkata Chapter) तथा विशिष्ट रिचा शर्मा (Mrs. India International विजेता, अभिनेत्री एवं मॉडल) रहीं। सम्माननीय अतिथियों में श्री नागराज जी बरमेचा (ट्रस्टी, महासभा), जयसिंह डागा (अध्यक्ष, सॉल्टलेक सभा), नेहा डागा, प्रदर्शनी में महिला मंडल स्टॉल सहित कुल 50 स्टॉल लगाए गए। तेरापंथ महिला मंडलों का यह आयोजन नारी शक्ति का सशक्त उदाहरण है।' विशिष्ट अतिथि रिचा शर्मा ने महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं स्वावलंबन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं विश्वम्भर जी नेवर ने कहा, 'तेरापंथ समाज की महिलाओं ने अपनी परम्पराओं को अक्षुण्ण रखते हुए आधुनिकता को भी सुंदर रूप से अपनाया है। कार्यक्रम में सॉल्टलेक महिला मंडल की अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में लगभग 900 आगंतुकों ने सहभागिता की।