संस्थाएं
मिशन दृष्टि 2026 का शुभारंभ
चेन्नई। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) चेन्नई द्वारा आयोजित मिशन दृष्टि 2026 नेत्र परीक्षण एवं जागरूकता अभियान' का भव्य शुभारंभ जीएसएस जैन विद्यालय में मुनि डॉ. पुलकितकुमारजी एवं मुनि आदित्यकुमारजी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डी. सुरेश जैन थे। कार्यक्रम का संचालन टीपीएफ चेन्नई के मंत्री सीए गौरव सुराणा ने किया। मुनि डॉ. पुलकितकुमारजी के मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात टीपीएफ चेन्नई की अध्यक्षा प्रमिला जैन ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए टीपीएफ के 'शाइन' (एसएचआईएनई) दर्शन—स्पिरिचुअल, हेल्थ, इंटेलेक्चुअल सर्विसेज, नेटवर्किंग एवं एजुकेशन—पर प्रकाश डाला। अपने मंगल उद्बोधन में मुनिश्री ने कहा कि व्यक्ति को केवल नेत्र-ज्योति ही नहीं, बल्कि अध्यात्म, सेवा और उद्देश्यपूर्ण जीवन के प्रति भी व्यापक दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए।