संस्थाएं
श्री उत्सव 2026 का आयोजन
गंगाशहर। तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में आयोजित तीन दिवसीय 'श्री उत्सव 2026 – एक कदम स्वावलंबन की ओर' का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मांडवी राजवी (सेक्रेटरी, DLSA) तथा अभातेममं की कोषाध्यक्ष ममता रांका ने उद्घाटन के साथ श्री उत्सव का शुभारंभ किया। महिला मंडल अध्यक्षा प्रेम बोथरा ने अपने वक्तव्य में सभी अतिथियों का स्वागत किया औरश्री उत्सव के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया।दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल को पहचानने तथा उद्यमिता के माध्यम से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन तेरापंथ महिला मंडल गंगा शहर की मंत्री रेखा चौरडिया द्वारा किया गया।