संस्थाएं
वार्षिक साधारण सभा का आयोजन
विजयनगर, बैंगलोर। तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर की सत्र 2025 -27 की प्रथम वार्षिक साधारण सभा अध्यक्षा महिमा पटावरी की अध्यक्षता में की गई। उन्होंने स्वागत व्यक्तव्य दिया।अभातेममं सह मंत्री मधु कटारिया ने अखिल भारतीय द्वारा ऑनलाइन चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनसे अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। मंत्री सरिता छाजेड़ ने वर्ष 2025-26 में हुए कार्यक्रमों और गतिविधियों को मंत्री प्रतिवेदन के रूप में प्रस्तुत किया जिसे सदन ने पारित किया । कन्या मंडल संयोजिका खुशी मांडोत ने वर्ष 2025 26 में हुई कन्या मंडल की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष मंजू भंसाली ने वर्ष 2025– 26 में हुए आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजिका मंजू लुणिया एवं आभार ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य मनीषा घोषल ने किया।