संस्थाएं
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 का आयोजन
चिकमंगलूर। अणुव्रत समिति चिकमंगलूर द्वारा, अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 का आयोजन विजयपुरा, चिकमंगलूर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या तेजस्वी एवं श्रुति मैडम की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को 'हमारी ताकत, हमारा परिवार' विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए पारिवारिक मूल्यों, नैतिक जीवन एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रकला (Drawing) एवं निबंध लेखन (Essay Writing) प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पाँच विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति चिकमंगलूर की अध्यक्षा मंजूबाई भंसाली, मंत्री गौतम आच्छा तथा कार्यकर्ता सरोजाबाई उपस्थित थे।