श्री उत्सव 2026’ में उमड़ा जनसैलाब, महिला स्वावलंबन को मिला सशक्त मंच

संस्थाएं

नई दिल्ली

श्री उत्सव 2026’ में उमड़ा जनसैलाब, महिला स्वावलंबन को मिला सशक्त मंच

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, पूर्वी दिल्ली द्वारा मेसिना बैंक्वेट, सीबीडी ग्राउंड, विश्वास नगर में 'श्री उत्सव 2026–एक कदम स्वावलंबन की ओर' का भव्य आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन समाज के साथ अन्य समाज की 115 महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का मंच प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने रिबन खोलकर किया। इस अवसर पर दिल्ली सभा अध्यक्ष बिमल बैंगानी, प्रख्यात उद्योगपति जोधराज बैद, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की परामर्शक सायर बैंगानी, आदि की उपस्थिति रही।
प्रेरणा गीत के संगान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंडल अध्यक्षा मंगला कुण्डलिया ने ‘श्री उत्सव’ की अवधारणा एवं महिला स्वावलंबन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मंडल की बहनों ने स्वावलंबन की उपयोगिता दर्शाती प्रेरक नाटिका प्रस्तुत की। महिलाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों और विभिन्न घरेलू व्यंजनों के स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र थे। इस प्रदर्शनी में real व इमिटेशन ज्वेलरी, footwear, राखियां, सजावटी सामान, एक्सेसरीज, साड़ियां, कपड़े, bakery products आदि अनेकों विभिन्न प्रकार के सामान एक ही छत के नीचे थे। कार्यक्रम संयोजिक प्रेम भंसाली, विजयलक्ष्मी दूगड़, प्रमिला डागा ने इस कार्यक्रम की आयोजना और संयोजन में अथक श्रम का नियोजन किया। मंच संचालन मंत्री दीपिका नाहटा ने किया। आभार प्रेम भंसाली ने किया।