संस्थाएं
श्री उत्सव का भव्य आयोजन
तिरुप्पुर। अभातेममं के तत्वावधान में तिरुपुर महिला मंडल द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि MLA वी. सत्यभामा और विनोद बांठिया रहे। अध्यक्षा सरिता श्यामसुखा द्वारा सभी का स्वागत किया गया, मंत्री रेखा सिंघवी ने मंडल के चारों आयामों - सक्षम नारी, समृद्ध राष्ट्र योजना, आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजन, आदर्श परिवार योजना और श्री उत्सव के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया श्री उत्सव का उद्देश्य सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशस्त बनाना है। मुख्य अतिथि द्वारा महिला मंडल की सक्रियता कि सराहना करते हुए कहा की प्रत्येक महिला के कौशल को पहचान एवं प्रोत्साहन मिलना चाहिए, जिससे वे आत्मनिर्भर की दिशा ने आगे बढ़ सके। श्री उत्सव के इस भव्य आयोजन में लगभग ४६ स्टॉल लगाये गए और लगभग १००० से आधिक लोगो ने २ दिन के इस आयोजन में भाग लिया । कार्यक्रम का कुशल संचालन कोषाध्यक्ष श्वेता कोठारी द्वारा किया गया।