संस्थाएं
तेरापंथ युवक परिषद का शपथ ग्रहण समारोह
तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तेरापंथ भवन कांदिवली में किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ व अभातेयुप सहमंत्री 2 अंकुर लुणिया ने करवाया। विजय गीत का संघान तेयुप टीम ने किया। मंगलाचरण पलक हिरण ने गीत'जय महाप्रज्ञ गुरूवर की' के द्वारा किया। स्वागत भाषण तेरापंथी सभा अध्यक्ष मिठालाल धाकड़ ने किया। इस अवसर पर जैन संस्कार विधि से संस्कारक सौरभ दुधेड़िया, पारसमल दुगड़, शान्तिलाल कोठारी ने विधि विधान से मंगल भावना यंत्र की स्थापना कर तेयुप नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष श्री श्रीमाल व टीम को मंगल मंत्रोच्चार से शपथ ग्रहण करवाया गया। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने नवगठित टीम को बधाई दी। ZEE बिजनेस डायरेक्टर व युवक रत्न अनिल सिंघवी ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा की कांदिवली से मेरा घनिष्ठ नाता है मैं आपके साथ हूं। संयम सुपर मेराथन के बेनर का अनावरण तथा शपथ ग्रहण तक 61 नये मेंबर जोड़ने के बेनर का अनावरण पदाधिकारियों द्वारा हुआ। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विनीत सिंघवी ने किया। आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री विमल धाकड़ ने किया।