शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

सिटी लाइट, सूरत

शपथ ग्रहण समारोह

सिटी लाइट, सूरत। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री डा. मदनकुमारजी के सुपावन सान्निध्य में तेरापंथ भवन सिटीलाइट में तेरापंथ सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद का शपथग्रहण समारोह रखा गया। सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र गांधी मेहता और उनकी पूरी टीम को शपथ महासभा महामंत्री विनोद बैद एवं निवर्तमान अध्यक्ष हजारीमल भोगर ने दिलाई। तेयुप के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित सुराणा और उनकी पूरी टीम को शपथ अभातेयुप महामंत्री सौरभ पटावरी एवं निवर्तमान अध्यक्ष नमन मेड़तवाल ने दिलाई। संस्कारक श्री विजयकांत खटेड़,श्री कांतिभाई मेहता आदि ने पूर्ण मंत्रोचार के साथ जैन संस्कार विधि से सानंद संपन्न करवाया। तेरापंथी महासभा न्यासी संजय सुराणा, महासभा उपाध्यक्ष प्रकाश डाकलिया एवं फूलचंद छत्रावत, महामंत्री विनोद बैद, संगठन मंत्री निर्मल गोखरू, अभातेयुप परामर्शक राजेश सुराणा, प्रबुद्ध विचारक देवेंद्र सोलंकी, प्रवृति सलाहकार प्रकाश छाजेड़, शाखा प्रभारी नीलेश टेबा एवं अभातेयुप परिवार की उपस्थिति रही।