अष्ट दिवसीय आवासीय प्रेक्षाध्यान साधना शिविर सानंद हुआ सम्पन्न

संस्थाएं

बैंगलोर

अष्ट दिवसीय आवासीय प्रेक्षाध्यान साधना शिविर सानंद हुआ सम्पन्न

प्रेक्षा फाउंडेशन द्वारा आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ चेतना सेवा केंद्र परिसर मे आठ दिवसीय आवासीय प्रेक्षाध्यान साधना शिविर सानंद सम्पन्न। इस शिविर मे कोल्हापुर ,इचलकरंजी, नागपुर, चेन्नई, तथा बंगलौर के एवं लंदन मे प्रवासित बोध गया के एक सदस्य के साथ कुल 22 सदस्यों ने भाग लिया। शिविर के प्रथम दिन धनराज़ छाजेड एवं सरिता छाजेड द्वारा प्रेक्षा गीत का मंगल संगान किया गया।
शिविर संयोजिका एवं प्रेक्षा प्रशिक्षिका वीणा बैद ने सभी का स्वागत किया तथा शिविरार्थियो को प्रेक्षाध्यान की उपसंपदा का संकल्प कराया,एवं प्रेक्षा चर्या के सुत्रो के बारे मे बतलाया। चेतना केंद्र के सुरम्य वातावरण मे आयोजित इस शिविर मे प्रशिक्षण व साधना के क्रम मे प्रेक्षाध्यान, आसन प्रणायाम, शरीरविज्ञान, कायोत्सर्ग, अनुप्रेक्षा, समताल श्वासप्रेक्षा, समवर्ति श्वासप्रेक्षा, योगिक क्रियायें, गमन योग,अर्हम् जप एवं मंगल भावना का प्रायोगिक एवं विवेचनात्मक वाख्यानमाला का क्रम एवं जिज्ञासा समाधान का विशेष क्रम नियमित रुप से चला।
प्रशिक्षण का मुख्य दायित्व बैंगलोर से प्रेक्षा प्रशिक्षक वीणा बैद तथा चेन्नई से साधना परमार एवं भारती मुथा ने निभाया,शिविर के दौरान अपनी अपनी व्यक्तिगत कला के प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया गया समापन सत्र मे उपस्थित चेतना केन्द्र के मैनेजर सुशील सिपानी ने शिविर के महत्व पर अपने विचार रखे। विजयनगर तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा महिमा पटावरी ने सभी शिविरार्थियों को ज्ञान ध्यान की प्रेरणा देते हुए साधना के पथ पर आगे बढ़ने हेतु सभी शिविरार्थियो को बधाई दी।शिविरार्थियो को प्रेक्षा फाउंडेशन द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सरिता छाजेर ने प्रस्तुत किया। शिविर के अंतिम सत्र का संचालन छतर सिंह मालू ने किया।शिविर व्यवस्था सहयोगी के रूप में महेंद्र श्री श्रीमाल, पुष्पा चौरडिया एवं प्रवीण उत्तम गन्ना का सहयोग प्राप्त हुआ।