दिल्ली मिशन दृष्टि नेत्र जांच शिविर  का आयोजन

संस्थाएं

नई दिल्ली।

दिल्ली मिशन दृष्टि नेत्र जांच शिविर का आयोजन

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) दिल्ली ने ASG Eye Hospital, Venus Eye Hospital, Centre for Sight और Sharp Sight Eye Hospitals के सहयोग से मिशन दृष्टि नामक विशाल नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य स्कूली बच्चों में नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और समय पर दृष्टि जांच सुनिश्चित करना था। यह शिविर निम्नलिखित विद्यालयों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत _नवकार मंत्र_ के जाप के साथ हुई, जिसमें शिविर की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया गया। मिशन दृष्टि_ बच्चों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और समय पर दृष्टि संबंधी समस्याओं का पता लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। VP पंची जैन, VP प्रभात खातेर, VP राहुल जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।