दायित्व बोध कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन

संस्थाएं

उधना।

दायित्व बोध कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन

तेरापंथ भवन, उधना के पावन प्रांगण में तेरापंथ युवक परिषद उधना द्वारा सत्र 2026-2027 की नवगठित टीम हेतु ‘दायित्व बोध कार्यशाला’ का अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर सहभागी संस्थाओं के रूप में तेरापंथ युवक परिषद पांडेसरा, भेस्तान एवं सचिन की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान बना दिया।
कार्यक्रम की मंगलमयी शुरुआत युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी डॉ. परमयशा जी आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में हुई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के महामंत्री सौरभ पटावरी की अध्यक्षता में उन्होंने अपने ओजस्वी एवं सारगर्भित वक्तव्य के माध्यम से उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को ‘दायित्व बोध’ कराया। अपने उद्बोधन में उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं जैन समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि 'पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि सेवा का एक श्रेष्ठ अवसर है।
उन्होंने युवाओं को आपसी समन्वय, समर्पण एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी तथा परिषद की योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु व्यावहारिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम का कुशल, प्रभावी एवं सजीव मंच संचालन मंत्री कमलेश डांगी द्वारा अत्यंत उत्कृष्ट रूप से संपन्न किया गया, जिसने कार्यक्रम को एक विशेष ऊंचाई प्रदान की। उधना शाखा प्रभारी कुलदीप कोठारी (उधना), अमित गन्ना (पांडेसरा) एवं उत्कर्ष खाब्या (भेस्तान) ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया।