अणुव्रत समिति की बैठक आयोजित

संस्थाएं

चेन्नई

अणुव्रत समिति की बैठक आयोजित

अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रताप दुगड़ की अध्यक्षता में अणुव्रत समिति, चेन्नई की आवश्यक बैठक तेरापंथ भवन, साहूकारपेट में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत गीत से हुआ। इसके पश्चात प्रताप दुगड़ ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन कराया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से दोहराया। समिति अध्यक्षा सुभद्रा लुणावत ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया तथा मंत्री कुशल बांठिया ने समिति की गतिविधियों एवं प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
अपने उद्बोधन में प्रताप दुगड़ ने अणुविभा की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा नैतिक मूल्यों के व्यापक प्रसार का आह्वान किया। इस अवसर पर अमृतवाणी अध्यक्ष ललित दुगड़, अणुविभा से गौतमचंद सेठिया, डॉ. कमलेश नाहर, संतोष सेठिया, तेरापंथ सभा अध्यक्ष महेन्द्र माण्डोत, साहूकारपेट ट्रस्ट बोर्ड के प्रबंधन्यासी तनसुखलाल नाहर, तेयुप अध्यक्ष कोमल डागा तथा महासभा आंचलिक प्रभारी विमल चिप्पड़ सहित अणुव्रत समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष स्वरूपचंद दाँती ने किया तथा आभार उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप धींग ने ज्ञापित किया।