श्री उत्सव-सक्षम नारी महिला सशक्तिकरण का आयोजन

संस्थाएं

वणी।

श्री उत्सव-सक्षम नारी महिला सशक्तिकरण का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल वणी ने आयोजित दो दिवसीय श्री उत्सव–सक्षम नारी महिला सशक्तिकरण,स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायी उत्सव बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य उद्घाटक संघमित्रा हिंगोले एवं प्रमुख अतिथि पल्लवी धुळधर की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा सरोज भंडारी ने स्वागत एवं प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि 'श्री उत्सव–सक्षम नारी' केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, स्वाभिमान और स्वावलंबन का उत्सव है।
अतिथियों का स्वागत भारतीय संस्कृति की गरिमामयी परंपरा के अनुरूप शब्द-सुमनों से किया गया। दो दिवसीय उत्सव में साड़ियों, रेडीमेड परिधानों,आकर्षक ज्वेलरी, होम डेकोरेशन सामग्री, हस्तनिर्मित वस्तुओं, घर पर निर्मित हर्बल हेयर ऑयल, प्राकृतिक साबुन, अमृतधारा, अगरबत्ती, घरेलू उपयोग की विभिन्न सामग्रियों, स्वादिष्ट व्यंजनों तथा अन्य आकर्षक उत्पादों के अनेक स्टॉल लगाए गए।