संस्थाएं
तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन
साध्वीश्री संयमलताजी ठाणा ४ के सानिध्य में आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष संपन्नता समारोह व तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का समायोजन हुआ। साध्वी संयमलताजी ने अपने उद्बोधन में आचार्य भिक्षु की आचार क्रांति, विचार क्रांति व अनुशासन क्रांति पर प्रकाश डाला। प्रथम चरण का संचालन साध्वी मार्दवश्री जी ने किया। द्वितीय चरण में 'तेरापंथ : मेरापंथ'कार्यशाला आयोजित हुई। प्रवीण बोहरा ने स्वागत भाषण व उपासक महेंद्र दक का परिचय भी दिया।