संस्थाएं
त्रिदिवसीय श्रीउत्सव 2026 उत्साहपूर्वक संपन्न
तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में आयोजित त्रिदिवसीय 'श्री उत्सव 2026 – एक कदम स्वावलंबन की ओर' का सफल एवं भव्य आयोजन तेरापंथ भवन, गंगाशहर में संपन्न हुआ। महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं सृजनशीलता को समर्पित इस आयोजन में तीनों दिन विविध कार्यशालाएँ, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में आमजनों, विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों ने सहभागिता निभाई। श्री उत्सव 2026* का शुभारंभ मुनि अमृत कुमार जी के मंगलपाठ और मुख्य अतिथि मांडवी राजवी (सेक्रेटरी, DLSA) एवं अभातेममं की कोषाध्यक्ष ममता रांका के द्वारा हुआ। अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने,अपने कौशल को पहचानने तथा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उद्घाटन के साथ ही प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ, जहाँ विभिन्न महिला उद्यमियों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए। । श्री उत्सव प्रदर्शनी का अवलोकन करने पधारे हिमांशु (सीओ) और परमेश्वर सुथार (एस एच ओ) ने महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन की सराहना की। समापन दिवस पर गिफ्ट पैकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें खुशी डागा ने प्रतिभागियों को आकर्षक एवं कलात्मक गिफ्ट पैकिंग की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया अवलोकन करने। श्री उत्सव प्रदर्शनी का अवलोकन करने क्षेत्रीय विधायक जेठानंद व्यास भी पधारे और उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए सामाजिक समरसता एवं लव जिहाद जैसे विषय पर सजग रहने का संदेश दिया। संयोजक मीनाक्षी आंचलिया एवं भारती दफ्तरी, स्टॉल बुकिंग सहयोगी अनुपम सेठिया, कविता चोपड़ा, पिंकी चोपड़ा और समस्त कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह तीन दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।