संस्थाएं
मंत्र दीक्षा समारोह का सफल आयोजन
कार्यक्रम का पावन सान्निध्य साध्वी लब्धि प्रभा जी ठाणा-3 का प्राप्त हुआ। उनके मंगल सान्निध्य में 12 बालकों एवं बालिकाओं ने जैन परंपरा के अनुसार महामंत्र की दीक्षा ग्रहण की। साध्वी श्रीजी ने अपने प्रेरक प्रवचनों में मंत्र दीक्षा के आध्यात्मिक, नैतिक एवं संस्कारात्मक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बचपन में प्राप्त होने वाले श्रेष्ठ संस्कार व्यक्ति के संपूर्ण जीवन का आधार बनते हैं। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को नियमित मंत्र-जाप, स्वाध्याय एवं सदाचार को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की प्रेरणा प्रदान की। मंत्र दीक्षा ग्रहण करने वाले सभी बच्चों का मंगलकामनाओं के साथ अभिनंदन किया गया। तेरापंथ युवक परिषद्, फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने बताया कि परिषद् का उद्देश्य बाल पीढ़ी में धार्मिक संस्कार, आध्यात्मिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे संस्कारमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।