नवम् युवराज को वंदन

रचनाएं

समणी मृदु प्रज्ञा

नवम् युवराज को वंदन

वंदना लो वंदना करते है अभिवंदना
जय-जय हो युवराज जय हो जय युवराज।
वर्धापना शुभकामना है गुरुदेव का सुन्दर चयन
महाश्रमण-महावीर जोड़ी बस गये सबके नयन
राम के हनुमान तुम गुरुदेव के अरमान तुम
जय-जय हो युवराज…।
आत्मानंद-सहजानंद संघ के तुम शान हो
गुरु-चरण-रज तिलक तेरा चमका तव भाल हो
जल त्रिवेणी अभिषेक हो चंदन-कुमकुम लेप हो
आरती करूँ युवराज, बधाई हो तुम्हें आज।।
जय-जय हो युवराज...।।
लय - जय हो युवराज...