संस्थाएं
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट–2026 का आयोजन
अणुविभा के तत्वावधान में आयोजित 'अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट–2026' के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारधा में विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अणुव्रत समिति भिलाई के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 44 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जोनल/स्टेट कोऑर्डिनेटर ममोल कोटेचा के समन्वय में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।