तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

विजापुर, गुजरात।

तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के निर्देशन में तेरापंथी सभा, विजापुर द्वारा तेरापंथ : मेरा पंथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला प्रशिक्षक के रूप में अहमदाबाद से समागत प्रवक्ता उपासक अरविंद कुमार दोशी ने नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में मार्गदर्शन देते हुए प्रशिक्षक अरविंद दोशी ने कहा कि हमारे आराध्य एवं तेरापंथ के आद्य प्रवर्तकआचार्य भिक्षु ने आगमों का गहन अध्ययन कर धर्म के शुद्ध स्वरूप को प्रस्तुत किया । रूढ़ मान्यताओं से ऊपर उठकर जैन दर्शन के सिद्धांतों की सही समझ दी। तेरापंथ का उद्भव , विकास एवं उसके मूल सिद्धांतों की जानकारी प्रदान की। सम्यक्त्व , साध्य एवं साधन की शुद्धि, दान, दया, मूर्ति पूजा के संदर्भ में स्वामीजी के दर्शन को विस्तार से समझाया। लौकिक और लोकोत्तर धर्म का भेद सरल तरीके से समझाया। धर्म दान के तीन प्रकार- ज्ञान दान,संयति दान,अभयदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। वक्तव्य के दौरान बीच-बीच में उससे संबंधित तेरापंथ प्रबोध के पद्यो का भी सरस संगान करवाया। आचार - विचार, गोचरी, नव तत्व, गुण स्थान आदि अनेक विषयों पर ज्ञान प्रदान किया। अंत में मंत्री अशोक कुमार नंगावत द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हितेश खमेसरा ने किया।