संस्थाएं
विद्या, विनय, विवेक का अद्वितीय संगम युवाचार्य महावीर
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण द्वारा तेरापंथ धर्मसंघ मे युवाचार्य पद पर मुख्यमुनि श्री महावीर कुमार की नियुक्ति होने पर मुनिश्री डाॅ पुलकितकुमार ठाणा 2 के पावन सान्निध्य मे युवाचार्य वर्धापना समारोह मनाया गया। नवम युवाचार्य ने आचार्य महाप्रज्ञ से दीक्षा व आचार्य महाश्रमण से शिक्षा संस्कार प्राप्त किये। संपूर्ण चेन्नई श्रावक समाज मंगल कामना करता है कि युवाचार्य महावीर स्वस्थ रहे, समाधिस्थ रहे और आत्मस्थ बने रहते हुए जन- जन को प्रेरणा प्रदान करते रहे। नचिकेता मुनि आदित्यकुमार ने स्वरचित गीत का संगान कर अभ्यर्थना की। मुख्यवक्ता अंतर्राष्ट्रीय प्राकृत अध्ययन व शोधकेंद्र के पूर्व निदेशक, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष दिलीप धींग ने कहा कि युवाचार्य महावीर युवावस्था में संघ का नेतृत्व संभाल रहे है। यह जैन शासन की प्रभावना बढाने वाला होगा। मुख्य अतिथि लायन्स क्लब मीनमब्बाकम के भूतपूर्व अध्यक्ष गौतमचन्द बोहरा ने कहा कि युवाचार्य महावीर की आज्ञानिष्ठा बेजोड है। प्रबन्धन्यासी संतोषकुमार धारीवाल ने युवाचार्य के प्रति मंंगलकामना दी। ट्रिप्लीकेन तेममं अध्यक्षा मंजू गेलड़ा, चेन्नई तेरापंथी सभा अध्यक्ष महेन्द्र माण्डोत, तेयुप उपाध्यक्ष मुकेश आच्छा, अणुव्रत समिति चेन्नई अध्यक्षा सुभद्रा लुणावत ने अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। विजयकुमार गेलड़ा ने संचालन किया।