आत्म-अनुशासन, सदाचार एवं अणुव्रत के माध्यम से जीवन को स्वस्थ बनाए

संस्थाएं

चेंबूर

आत्म-अनुशासन, सदाचार एवं अणुव्रत के माध्यम से जीवन को स्वस्थ बनाए

चेंबूर स्थित तेरापंथ भवन में एकादशम अधिशास्ता,आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वी निर्वाणश्रीजी एवं सहवर्ती साध्वीवृंद के पावन सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद्, चेंबूर एवं अणुव्रत समिति, मुंबई के संयुक्त तत्त्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर MBDD एवं Vision for Visionless 2.0 के बैनर का अनावरण भी किया गया। अणुव्रत समिति, मुंबई के अध्यक्ष रमेश सोनी ने वर्तमान समय में अणुव्रत की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्याध्यक्ष ने बढ़ते व्यसन एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करते हुए अणुव्रत की उपयोगिता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पर्यावरण प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश धोका ने पर्यावरण संरक्षण एवं अणुव्रत की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। साध्वीवृंद द्वारा समूहगान की प्रस्तुति दी गई। डॉ. योगक्षेम प्रभाजी ने युवाओं एवं बच्चों में बढ़ते तकनीकी उपयोग तथा उससे उत्पन्न विकारों पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता का संदेश दिया। साध्वी निर्वाणश्रीजी ने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब स्वतंत्रता की शुरुआत पहले स्वयं और घर से होकर समाज, राष्ट्र एवं विश्व तक पहुँचे। उन्होंने आत्म-अनुशासन, सदाचार एवं अणुव्रत के माध्यम से जीवन को स्वस्थ, संयमित एवं आंतरिक रूप से सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा दी। मुंबई अणुव्रत समिति के सहमंत्री ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद्, चेंबूर के मंत्री कपिल मेहता ने सभी संघीय संस्थाओं एवं उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन सुमन चपलोत ने किया।