संस्थाएं
नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत
अणुविभा विश्व भारती के तत्वाधान में अणुव्रत समिति इचलकरंजी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम तेरापंथ भवन में आयोजित किया । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रातः नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत से हुआ। अणुव्रत समिति इचलकरंजी के अध्यक्षा सीमा डागा ने सभी सदस्य गण का स्वागत करते हुए उन्होंने नशामुक्त विकसित भारत पर अपने भाव प्रकट किया कि, आज समाज नशे की प्रवृत्तियों में ज्यादा बढ़ रहा है इसे समय पर रोकना अति आवश्यक है। हम नशामुक्त भारत की कल्पना तभी सार्थक कर पाएंगे जब प्रत्येक जन इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नशा मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय संयोजक दिनेशजी छाजेड़ ने नशामुक्त जीवन अपनाने एवं विकसित भारत के निमार्ण पर अपने विचार व्यक्त किए, साथ हि आनेवाली नशामुक्त marathon की जानकारी देते हुए सभी से निवेदन किया कि उसमें भाग ले। अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष एवं इचलकरंजी RSS के सेवा जिल्हा प्रमुख मधुसुदन मालपानी ने व्यक्तव के माध्यम सारे ज्ञानार्थी को नशा के बारे मे बताया और उससे दूर रहने कि सलाह सभी को दी।
कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा देश भर के युवाओं को सम्बोधित किया तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जन जागरण करना एवं स्वस्थ जीवन शैली को बदल देना तथा समाज के सकारात्मक परिवर्तन लाना है।कार्यक्रम में जन भागीदारी का सर्वत्र होना आवश्यक है ऐसा निवेदन किया गया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन अणुव्रत समिति इचलकरंजी के मंत्री संतोष भंसाली ने किया।