Think Different Workshop का आयोजन

संस्थाएं

कटक।

Think Different Workshop का आयोजन

मुनि मोहजीतकुमारजी के सान्निध्य तथा तेरापंथी सभा,कटक के तत्वावधान में Think Different Workshop के प्रथम चरण में 'विकास की सौगात, प्रकटे नव प्रभात' विषय पर कार्यशाला का आयोजन में धर्मपरिषद् को सम्बोधित करते हुए मुनि मोहजीतकुमारजी ने कहा कि विकास के लिए संवेगों पर अंकुश, सहिष्णुता- सामंजस्य को बढ़ाना, करुणा की चेतना को जागृत कर ही सत्य के सत्व को प्राप्त किया जा सकता है। मुनिप्रवर ने आगे कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्यों ने समय के साथ परिवर्तन करते हुए संघ को नवीन विकास के पायदानों पर बनाये रखा है। विषय पर विशेष प्रस्तुति देते हुए मुनि जयेशकुमार जी ने विकास शब्द का विश्लेषण करते हुए कहा कि वि यानि विवेक हमारे हर कार्य के साथ विवेक जुडा हो। हमारा सहयोगी, सहभागी, मित्र विवेकशील होना ही चाहिए। उसकी कुछेक बाते हमे कटु लग सकती है, पर वह हमें प्रेरणा देती हैं, सद्बुद्धि देती हैं, संबोध देती हैं। का यानि काल- भगवान महावीर ने कहा 'काले कालं समायरे' अर्थात जिस कार्य का जो समय निर्धारित है, उसी समय में वो कार्य करने पर हम निष्पत्ति को प्राप्त कर सकते हैं। काल सबसे मूल्यवान है, अतः हर क्षण का प्रायोरिटी के साथ में उपयोग करना चाहिए। स यानि सकारात्मक दृष्टिकोण- हमारी एनर्जी को सही जगह संरक्षित रखना चाहिए। दूसरों को खुश करने की अपेक्षा, स्वयं अपने आप को पॉजिटिवनेस.में रखकर आगे बढ़ना चाहिए। अपनी शक्ति, शांति को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाएं। व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत विकास के साथ पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक व आध्यात्मिक विकास के लिए नई सोच, नये चिन्तन की अवधारणाओं को बढ़ना चाहिए। नवीनता के लिए अतीत की स्मृतियों को साथ लेकर ग्रोथ को पाया जा सकता है।