प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

टोहाना।

प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन

टोहाना। प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देश अनुसार एवं प्रेक्षा वाहिनी के तत्वावधान में स्थानीय तेरापंथ भवन में अगस्त मास की प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन प्रेक्षावाहिनी संवाहिका उषा जैन की अध्यक्षता में किया गया। प्रेक्षा ध्यान के प्रयोग दीर्घ श्वास, कायोत्सर्ग व प्राणायाम के प्रयोग भी किए गए। आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी ने प्रेक्षा ध्यान का सिद्धांत देकर मानव कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।