मंत्र दीक्षा कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

चिक्कमगलुर

मंत्र दीक्षा कार्यशाला का आयोजन

चिक्कमगलुर। अ.भा.ते.यु.प.के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् चिक्कमगलुर द्वारा ज्ञानशाला बच्चों के लिए मंत्र दीक्षा कार्यशाला का सफ़ल आयोजन साध्वी पुण्ययशाजी ठाणा-4 के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में किया गया। साध्वी बोधिप्रभाजी द्वारा रोचक कहानी के माध्यम से नवकार महामंत्र की महत्ता के बारे में समझाया गया। साध्वी पुण्ययशाजी ने ज्ञानशाला बच्चों को आध्यात्मिक, नैतिक और व्यावहारिक महत्त्व को समझाते हुए मंत्र दीक्षा के नियमों का वाचन कर मंत्र दीक्षा दिलाई।सभी बच्चों के समक्ष मंत्र दीक्षा के संकल्प सूत्र का वांचन करते हुए जीवनभर मास,मछली,अंडा,शराब,नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करने, जूठ ना बोलने, अनुशासनमें रहने, नवकार महामंत्र का जाप करने हेतु एवं अच्छे बालक बननेआदि की प्रेरणा दी! इस आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री राकेश कावड़िया द्वारा किया गया।