किशोर दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

संस्थाएं

कांदिवली|

किशोर दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान मे तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली के निर्देशन मे तेरापंथ किशोर मंडल, कांदिवली द्वारा किशोर दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 30 से अधिक किशोरों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। शासनश्री साध्वी विद्यावती जी द्वितीय के पावन सान्निध्य एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने किशोरों में धार्मिक संस्कार, संगठन भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी आत्मीयता को और अधिक सुदृढ़ किया। मयंक धाकड़ – राष्ट्रीय प्रभारी, तेरापंथ किशोर मंडल, मिठालाल धाकड़ – अध्यक्ष, तेरापंथ सभा अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भिक्षु स्वामी नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किशोरों ने आचार्य भिक्षु के जीवन, आदर्शों एवं संदेश को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। जैन संस्कार विधि से जन्मदिवस मनाकर भारतीय एवं जैन संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों का संदेश दिया गया। सामूहिक सामायिक में 30 से अधिक किशोरों ने एक साथ सहभागिता कर आध्यात्मिक साधना एवं आत्मचिंतन का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। टी.के.एम. लेगेसी रीयूनियन के अंतर्गत किशोर मंडल की प्रेरणादायी यात्रा का स्मरण किया गया। इस अवसर पर किशोर मंडल के प्रमुख प्रेरणास्रोत एवं सशक्त आधार स्तंभ अभिषेक चपलोत की विशेष उपस्थिति रही।