संस्थाएं
दीक्षार्थी मंगल भावना समारोह का आयोजन
उधना। दीक्षार्थी मंगलभावना समारोह का अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या डॉ. साध्वी परमयशाजी (ठाणा-4) के पावन सान्निध्य ने कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया। समारोह के केंद्र में रहे दीक्षार्थी मुमुक्षु सुमन नाहटा एवं मुमुक्षु भावना नाहटा (कालू), जिनके दीक्षा संकल्प को उपस्थित समस्त श्रावक-श्राविकाओं ने भावपूर्वक अनुमोदित किया।