संस्थाएं
दुबई तेरापंथ सभा का प्रतिनिधि पहुंचा तुलसी समाधि स्थल
दुबई। तेरापंथ सभा के सोलह जनों का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अमित बैद, मंत्री ज्योति समदरिया, पूर्व अध्यक्ष सुनील भाई जवेरी के नेतृत्व में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान, नैतिकता का शक्तिपीठ पर पहुंचा।संस्था के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र डाकलिया ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल के आगमन पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के निवर्तमान अध्यक्ष हंसराज डागा, मंत्री दीपक आंचलिया, उपाध्यक्ष किशन बैद आदि पदाधिकारियों ने उन सबका स्वागत अभिनन्दन किया।