संस्थाएं
मंत्र दीक्षा एवं संस्कार निर्माण शिविर
सरदारशहर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम सरदारशहर तेरापंथ भवन में उपासिका बहनों कि उपस्थिति में मनाया गया। ज्ञानशाला के लगभग 70 बच्चो की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष श्रीचंद नौलखा, तेयुप अध्यक्ष मोहित, महिला मंडल अध्यक्षा शांतिदेवी चिंडालिया, ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका कांता चिंडालिया की उपस्थिति रही। तेयुप द्वारा सभी बच्चों को एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और प्रशिक्षकाओं के लिए अल्पाहार का व्यवस्था भी की गई। आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री धीरज छाजेड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका सुनीता कुंडलिया ने किया।