संस्थाएं
मंत्र दीक्षा कार्यशाला
शिरपुर। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की प्रेरणा एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान मे तेरापंथ युवक परिषद्, शिरपुर द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ ज्ञानशाला प्रशिक्षिका करिश्मा बाफना द्वारा त्रिपदी वंदना एवं नवकार महामंत्र से हुई। युवक परिषद् के अध्यक्ष स्वप्निल गेलडा ने मंत्र दीक्षा के बारे में जानकारी दी। युवक परिषद् के मंत्री कल्पेश गेलडा ने नवकार महामंत्र का चमत्कार एक घटना के द्वारा बताया। युवक परिषद् के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर गेलडा भी उपस्थित थे। परिषद् द्वारा बच्चों को मंत्र दीक्षा पुस्तक भेंट की गई। मंगलपाठ द्वारा कार्यशाला का समापन हुआ।