मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

गाँधीनगर दिल्ली।

मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

गाँधीनगर दिल्ली। तेयुप गाँधीनगर दिल्ली के अध्यक्ष प्रकाश सुराणा ने अपने व्यक्तव्य में मंत्र दीक्षा लेने वाले सभी 15 बच्चों उनके अभिभावकों व सम्पूर्ण श्रावक श्राविका समाज का स्वागत व अभिनंदन किया। उसके बाद मुनि डॉ. अभिजीत कुमार जी व मुनि जागृत कुमारद्वारा नमस्कार महामंत्र का लयबद्ध उच्चारण एवं महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया गया। मुनिश्री ने गांधीनगर ज्ञानशाला के 15 बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलाई। मुनिश्री ने नमस्कार महामंत्र और मंत्र दीक्षा के सभी संकल्पों की महत्ता को समझाया और सभी बच्चों को रोजाना नमस्कार महामंत्र की 1 माला का उच्चारण करने की प्रेरणा दी। कार्यशाला में अभातेयुप प्रवृत्ति सलाहकार व परामर्शक जतन श्यामसुखा, विभिन्न सभा संस्थाओं के गणमान्य पदाधिकारियों व श्रावक श्राविका समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच का कुशल संचालन तेयुप गाँधीनगर दिल्ली के मंत्री राजेश सेठिया ने किया। तेयुप गाँधीनगर ज्ञानशाला प्रभारी व गाँधीनगर ज्ञानशाला सह-व्यवस्थापक वैभव सुराणा ने आभार ज्ञापन किया।