ब्लड डोनेशन कैंप

संस्थाएं

ब्लड डोनेशन कैंप

राउरकेला
अभातेममं के निर्देशानुसार ‘चलें गाँव की ओर’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत राउरकेला महिला मंडल ने ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। साथ ही हेल्थ कैंप जिसमें ब्लडशुगर और ब्लडप्रेशर टेस्ट हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 पात्रो थे जिनका अब तक का रिकॉर्ड है 146 बार ब्लड डोनेट करने का। उन्होंने मानवता के इस नेक कार्य की सराहना की और सभी को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित किया। कुल 45 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। मंडल की कुछ बहनों ने भी ब्लड डोनेट किया। इसमें तेरापंथ युवक परिषद का विशेष सहयोग रहा। तेयुप के अध्यक्ष विशाल कोठारी, एवं सभा के अध्यक्ष विक्रम बोथरा अपनी-अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। मंडल की बहनों ने कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र से किया। महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज गोलछा ने सभी का स्वागत किया और मंत्री बिनीता जैन ने अपने वक्‍तव्य में लोगों को ब्लड डोनेट करने के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहाँ उपस्थित परामर्शिका कनक बोथरा, निवर्तमान अध्यक्ष पुनीता बोथरा, उपाध्यक्ष सरिता कोचर, सहमंत्री कविता डागा, रेशम दुगड़, हर्षिता सोमानी, सुमन डोशी, कोमल डोशी, नेहा कोठारी सभी का अच्छा योगदान रहा।