मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

संस्थाएं

लूणकरणसर।

मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

लूणकरणसर। कार्यक्रम में उपासक विनोद बोरड़िया एवं उपासक रतनलाल मेहता ने मंगलमय मंत्रोच्चार के साथ बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान की। उन्होंने नवकार मंत्र की महिमा, मंत्रों के आध्यात्मिक महत्व, संस्कारयुक्त जीवन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक साधना के विषय में प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। मंत्र दीक्षा के दौरान बालक-बालिकाओं ने अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से नवकार मंत्र सहित विभिन्न मंगल मंत्रों का उच्चारण किया। पूरे सभागार में आध्यात्मिक वातावरण, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।