संस्थाएं
प्रतियोगिता का आयोजन
गंगाशहर। तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में किशोर मण्डल गंगाशहर की प्रस्तुति आजमाओ अपना भाग्य प्रतियोगिता का आयोजन साध्वी त्रिशला कुमारी जी के पावन सान्निध्य में तेरापंथ भवन गंगाशहर में किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी लक्ष्य भंसाली ने बताया कि गुरु इंगित शनिवार की 7 से 8 सामायिक के उपरांत आयोजित प्रतियोगिता में 12 टीमों के 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में ज्ञान, भाग्य और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिला व सभी उम्र के प्रतिभागियों ने इसमें भाग लेकर अपने ज्ञान को बढ़ाया।