संस्थाएं
अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट 2026 का आयोजन
रायपुर। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी अंतर्गत अणुव्रत समिति, रायपुर द्वारा जो अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा प्रतिवर्ष अलग-अलग विषयों आधारित अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट आयोजित किया जाता है जिसके इस वर्ष 2026 जिसका मुख्य विषय है 'हमारी ताकत हमारा परिवार' अंतर्गत 5 विधाओं भाषण, कविता, गायन, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत भर के विभिन्न स्कूलों के साथ ही छत्तीसगढ़ के 101 स्कूल जिसमें रायपुर से 6 स्कूल अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इसी सहभागिता अंतर्गत रायपुर स्थित व्यास विद्या पीठ स्कूल में विधालय स्तरीय प्रतियोगीताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 78 विद्यार्थीयों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता आयोजन संदर्भ में वीरेंद्र डागा, किशोर खाटेड़ के साथ स्कूल के राजकुमार व्यास व शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग मिला।