संस्थाएं
9 वर्ष धम्मजागरण सम्पन्नता पर कार्यक्रम
साल्टलेक। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डॉ. मुनि आलोक कुमार जी की पावन प्रेरणा से, प्रत्येक माह की सुदी तेरस को आयोजित होने वाले 'भिक्षु धम्मजागरण' के 9 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के इस स्वर्णिम अवसर पर, एक वृहद भिक्षु धम्मजागरण का भव्य आयोजन हुआ। अध्यक्ष जयसिंह डागा का स्वागत वक्तव्य हुआ। मंत्री महोदय ने कहा मुनि श्री ने एक बीज के रुप में आयाम दिया जो आज वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है। जिस दिन धम्मजागरण के 108 महीने सम्पन्न हुए, संयोग से उसी दिन तेरापंथ के आद्यप्रवर्तक महामना आचार्य श्री भिक्षु का 301 वां जन्मोत्सव और 269 वां बोधिदिवस था। ज्ञानशाला की दक्षिण बंगाल आंचलिक संयोजिका डाॅ. प्रेमलता चोरड़िया ने ज्ञानशाला ने गतिविधियों के बारे में बताया। आभार ज्ञापन सभा के जगतसिंह चौरङिया ने किया।