संस्थाएं
युवाचार्य अभिनंदन, मंत्र दीक्षा का संयुक्त आयोजन
साध्वी लक्ष्यप्रभाजी के सान्निध्य में युवाचार्य श्री महावीर कुमारजी के मनोनयन पर अभिनंदन समारोह, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यक्रम तथा किशोर दिवस का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष विक्रम मालू ने भाव व्यक्त किये। साध्वी संपतप्रभाजी, साध्वी पुनीतप्रभाजी, साध्वी दीपयशाजी एवं साध्वी सुलेखा श्रीजी ने अपने प्रेरक उद्बोधन दिए। वहीं साध्वी नव्यप्रभाजी, साध्वी उन्नतप्रभाजी, साध्वी युक्तिप्रभाजी, साध्वी प्राज्ञप्रभाजी एवं साध्वी सात्विकप्रभाजी ने गीतिका के माध्यम से युवाचार्य श्री के प्रति मंगलभाव एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभाजी ने मंगल उद्बोधन में युवाचार्य श्री महावीर कुमारजी के बाल्यकाल की प्रेरणादायी घटना का उल्लेख करते हुए उनके मनोनयन पर हार्दिक अभिनंदन एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। इसी अवसर पर आयोजित मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में 8 नन्हे बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान कर नियमित जप एवं साधना का संकल्प दिलाया गया।