तेरापंथ बगिया का नया गौरव - युवाचार्य श्री महावीर

संस्थाएं

चिक्कमगलुर।

तेरापंथ बगिया का नया गौरव - युवाचार्य श्री महावीर

युगप्रधान शांतिदूत महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी पुण्ययशाजी के सान्निध्य में तेरापंथ के नवनिर्वाचित युवाचार्य श्री महावीर कुमारजी का वर्धापना -अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। साध्वी पुण्ययशाजी ने अपने मंगल उदबोधन में कहा-तेरापंथ बगिया के कुशल गणमालि के चिंतन में भविष्य की निष्पत्तियो की गीत गूंजते रहते है।आचार्य श्री महाश्रमणजी एक अद्वितीय अनुपमेय धर्मसंघ के सारथि है,आचार्य है। तेजस्वी धर्मसंघ के तेजस्वी आचार्य श्री की कृपा से तेरापंथ धर्मसंघ के युवाचार्य श्री महावीर के रूप में एक कोहिनूर हिरा प्राप्त हुआ है। एक धीर, गंभीर,सहनशील,आचारनिष्ठ, प्रतिभा संपन्न,श्रुताराधक डॉ.युवाचार्य को पाकर आज यह धर्मसंघ गौरवान्वित है।आनेवाला कल निश्चित ही सुनहरा होगा। साध्वी विनितयशाजी एवं साध्वी बोधि प्रभाजी ने गीतिका-कविताके माध्यम से युवाचार्य श्री का वर्धापन किया गया।