किशोर एव बच्चो का जीवन संस्कार संपन्न हों

संस्थाएं

नोखा

किशोर एव बच्चो का जीवन संस्कार संपन्न हों

तेरापंथ युवक परिषद नोखा द्वारा बच्चों की मंत्र दीक्षा एवं जैन संस्कार विधि से जन्मदिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्म, संस्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण पर आधारित विविध प्रेरणादायी प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी को प्रेरित किया।उपासक सुरेश बाफना ने कहा बच्चो में नैतिकता एवम सेवा भावना का विकास हो। बच्चो की मंत्र दीक्षा उपासक कांतिभाई मेहता ने प्रदान करते हुए व्यसन मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। जैन विधि संस्कारक इंद्रचंद बैद एवं हंसराज भूरा ने मंत्रोंचार के साथ संपन्न किया। तेयुप अध्यक्ष गजेन्द्र पारख ने अभिभावकों से निवेदन किया की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों को नियमित ज्ञानशाला में भेजें। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेयुप अध्यक्ष गजेन्द्र पारख ने किया।