संस्थाएं
नेत्रदान जागरूकता पुस्तक का हुआ लोकार्पण
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के सेवा आयाम नेत्रदान प्रकल्प के अंतर्गत नेत्रदान जागरूकता के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पहली बार हिंदी भाषा के अतिरिक्त नेपाली भाषा में तैयार की गई। नेत्रदान जागरूकता पुस्तक का लोकार्पण अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभिनंदन जी नाहटा द्वारा विज़न फॉर विशनलेस 2.0 के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद्, बीरगंज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनंदन नाहटा, आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल प्रकल्प के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बीरगंज शाखा प्रभारी सुमित कोठारी, नेत्रदान आयाम के राष्ट्रीय सलाहकार सुनील दुगड़, स्थानीय संघ संस्था के पदाधिकारीगण एवं नेपाल के विशिष्ट गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता को व्यापक स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार की गई यह पुस्तक नेपाली भाषा में सरल एवं सहज रूप से नेत्रदान के महत्व, इसकी आवश्यकता तथा समाज के प्रति इसके मानवीय दायित्व को प्रस्तुत करती है।