संस्थाएं
मंत्र दीक्षा कार्यशाला का आयोजन
शिरपुर। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की प्रेरणा एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वधान मे तेरापंथ युवक परिषद्,शिरपुर द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुवात ज्ञानशाला प्रशिक्षिका करिश्मा बाफना द्वारा त्रिपदी वंदना एवं नवकार महामंत्र से हुई। युवक परिषद् के अध्यक्ष स्वप्निल गेलडा ने मंत्र दीक्षा के बारे में जानकारी दी। युवक परिषद् के मंत्री कल्पेश गेलडा ने नवकार महामंत्र का चमत्कार एक घटना के द्वारा बताया। युवक परिषद् के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर गेलडा भी उपस्थित थे। ज्ञानशाला में कुल 14 ज्ञानार्थी की उपस्थिति रही।