असीम शक्तियों की कुंजी है - नमस्कार महामंत्र

संस्थाएं

गदग।

असीम शक्तियों की कुंजी है - नमस्कार महामंत्र

गदग। दुनिया में अनेक प्रकार के मंत्र है लेकिन नमस्कार महामंत्र अदभुत, अनुपम एवं असीम शक्तियों की कुंजी है। नमस्कार महामंत्र में प्रोटेक्शन पॉवर यानी सुरक्षा शक्ति है तो सोल्यूशन पावर भी है, समाधान की शक्ति भी है ये उद्गारा गदग तेरापंथ भवन में आयोजित मंत्र दीक्षा के कार्यक्रम में मुनि आलोक कुमारजी ने कहे। इस अवसर पर मुनि हिमकुमारजी ने कहा कि यदि अच्छे भावों के साथ एवं एकाग्रता के साथ हम नमस्कार महामंत्र का जाप करते है तो गति सुधरती है ,आत्मा निर्मल, विशुद्ध होती है। मंत्र दीक्षा के आयोजन मे खासकर गदग, हुब्बल्ली एवं हिरियर के ज्ञानशाला के बालक - बालिकाओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। गदग तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ गदग ज्ञानशाला के द्वारा हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन गदग ज्ञानशाला की प्रशिक्षिका एवं महिला की अध्यक्ष शोभा संकलेचा ने किया। आभार ज्ञापन सुनीता सालेचा ने किया। इस कार्यक्रम के पश्चात मुनि हिमकुमार जी द्वारा आध्यात्मिक फुटबॉल प्रतियोगिता का भी बहुत ही सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।