संस्थाएं
उपासक प्रशिक्षण एवं प्रेरणा कार्यशाला का आयोजन
दिल्ली। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपासक श्रेणी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यप्रकाश श्यामसुखा ने अपनी प्रभावी एवं प्रेरणात्मक शैली में उपासक बनने की प्रक्रिया तथा उपासक की अर्हताओं के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। मुनिश्री उदित कुमारजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उपासक बनना एक नितांत आध्यात्मिक प्रवृत्ति है। यह आत्मकल्याण के साथ-साथ संघ सेवा में समर्पित भाव से स्वयं को नियोजित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी रुचि एवं ज्ञान को इस दिशा में अग्रसर करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रवास व्यवस्था समिति के महामंत्री सुखराज सेठिया, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, दिल्ली के अध्यक्ष विमल कुमार बेंगानी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन दिल्ली सभा से विकास बोथरा ने किया, जबकि आभार ज्ञापन दिल्ली सभा के महामंत्री प्रदीप संचेती ने किया।