सेवा, सद्भावना और मुस्कानों से सजा स्वतंत्रता दिवस

संस्थाएं

मदुरै।

सेवा, सद्भावना और मुस्कानों से सजा स्वतंत्रता दिवस

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित 'उपनिषद-2' कार्यक्रम के अंतर्गत तेरापंथ कन्या मंडल, मदुरै द्वारा साईं ट्रस्ट, मदुरै स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के साथ गेम्स, संवाद एवं सद्भावना कार्यक्रम का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कन्या मंडल की केट्टी चोपड़ा, अविका चोपड़ा, पलक संकलेचा एवं तनु लोढ़ा तथा प्रभारी लता कोठारी ने सहभागिता निभाई। महिला मंडल की ओर से चंदा कोठारी एवं शांति कोठारी उपस्थित रहीं। यह आयोजन केवल सेवा कार्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वरिष्ठजनों को करीब से समझने, उनकी भावनाओं को जानने और उनके साथ खुशियां बांटने का एक सुंदर एवं प्रेरणादायक अवसर बना। वरिष्ठजनों की मुस्कान, आत्मीयता और आशीर्वाद ने 'उपनिषद-2' के इस आयोजन को सभी के लिए अविस्मरणीय बना दिया। उक्त जानकारी कन्या मंडल प्रभारी लता कोठारी, कन्या मंडल संयोजिका केट्टी चोपड़ा एवं सह-संयोजिका पलक संकलेचा ने संयुक्त रूप से दी।