संस्थाएं
नशा मुक्तयुवा–विकसित भारत' विषय पर कार्यक्रम का आयोजन
चिकमंगलूर। अणुव्रत समिति द्वारा नशा मुक्तयुवा – विकसित भारत' विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साध्वी पुण्ययशा जी के सानिध्य में हुआ। साध्वी श्री ने कहा युवाओं को आत्मसंयम, नैतिकता और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया, नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए घातक है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी की बहन भाग्य लक्ष्मी दीदी भी उपस्थित थी।उन्होंने भी जनमेदनी को नशा मुक्त जीवन के बारे में प्रेरणा दी। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने नशा मुक्त जीवन जीने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव प्रसारण रहा, जिसे सभी ने उत्साहपूर्वक देखा और उनके विचारों से प्रेरणा प्राप्त की। इस कार्यक्रम में अणुव्रत समिति की अध्यक्षा मंजू जी भंसाली, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष महेंद्र डोषी, युवक परिषद के अध्यक्ष हितेश गादिया, महिला मंडल की अध्यक्षा संतोष बाई, टीपीएफ के अध्यक्ष अभिषेक जी आच्छा की उपस्थिति रही।