संस्थाएं
मंत्र दीक्षा कार्यशाला का आयोजन
नोहर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में मंत्र दीक्षा कार्यशाला का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। सुशीला बाई बांठिया ने मंत्र दीक्षा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंत्र आत्मशुद्धि, आत्मबल एवं आत्मकल्याण का सशक्त माध्यम है। नियमित मंत्र-जाप एवं साधना से जीवन में शांति, सकारात्मकता एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। तेरापंथ युवक परिषद नोहर के अध्यक्ष चन्द्रेश सिपानी आदि उपस्थित रहे।