संस्थाएं
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
भुवनेश्वर। तेरापंथ युवक परिषद्, भुवनेश्वर, मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आज तेरापंथ भवन, भुवनेश्वर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं निःशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ। CARE Hospital के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर में Cardiology (हृदय रोग), General Medicine (सामान्य चिकित्सा), Gastroenterology (पाचन रोग), Dental (दंत चिकित्सा) एवं Orthopedics (हड्डी एवं जोड़ रोग) विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान Height, Weight, BMI, Blood Pressure (BP), Pulse Rate, Random Blood Sugar (RBS), ECG, Eye Screening तथा Fibro Scan जैसी जांचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 101 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण अभियान के अंतर्गत मारवाड़ी सोसायटी एवं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ समाज के 40 सदस्यों का सफल पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी सोसायटी एवं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ समाज के अनेक वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें मनसुख सेठिया, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल एवं तेरापंथ युवक परिषद्, भुवनेश्वर के अध्यक्ष जितेन्द्र बैद ने शिविर में सेवाएं प्रदान करने वाले CARE Hospital के चिकित्सकों एवं फैकल्टी सदस्यों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-स्वरूप पौधा भेंट कर सम्मान किया।