MBDD Car-Wa का आगमन समारोह

संस्थाएं

नागपुर।

MBDD Car-Wa का आगमन समारोह

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (ABTYP) के राष्ट्रव्यापी अभियान Mega Blood Donation Drive (MBDD) के अंतर्गत 'RAKTDAN KARTVYAM – 2026' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही विशेष MBDD Car-Wa का तेरापंथ युवक परिषद नागपुर में आगमन हुआ। रायपुर, छत्तीसगढ़ से लाडनूं, राजस्थान तक की इस विशेष यात्रा में MBDD एवं RAKTDAN KARTVYAM – 2026 के संदेश से सुसज्जित चार-सीटर कार विभिन्न परिषदों से होकर गुजर रही है। यह Car-Wa केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि रक्तदान के प्रति जागरूकता, कॉरपोरेट सहभागिता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जोड़ने वाला एक गतिशील जनजागरण अभियान है। MBDD Car-Wa के नागपुर आगमन पर तेरापंथ युवक परिषद्, नागपुर द्वारा MBDD car-wa कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्तदान जागरूकता रैली/ कॉरपोरेट संपर्क/ रक्तदान शिविर/ पोस्टर अभियान/ जनसंपर्क अभियान/ अन्य गतिविधि का आयोजन भी किया गया। स्थानीय कॉरपोरेट्स, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संस्थाओं एवं युवाओं को अभियान से जोड़ने हेतु विशेष जनसंपर्क किया गया। उपस्थित जनसमुदाय को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व एवं 17 से 23 सितम्बर 2026 तक आयोजित होने वाले RAKTDAN KARTVYAM अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में निम्न गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के निवास स्थान से MBDD car-wa को जैन धव्ज (झंडा ) दिखाकर गाड़ी को नागपुर से आगे के सफर के लिए रवाना किया एंव शुभकामनायें प्रेषित की। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष प्रियंक छाजेड ने कहा कि 'MBDD Car-Wa हमारे लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि सेवा, जागरूकता और राष्ट्रव्यापी सहभागिता का चलता-फिरता संदेश है।
हमारी परिषद् RAKTDAN KARTVYAM – 2026 को सफल बनाने हेतु अधिकाधिक संस्थाओं
एवं रक्तदाताओं को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।'