267 वां स्थापना दिवस

संस्थाएं

नागपुर।

267 वां स्थापना दिवस

नागपुर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, नागपुर के तत्वावधान में तेरापंथ धर्मसंघ का 267 वां स्थापना दिवस तेरापंथ भवन नागपुर में उपासिका सरिता सामसुखा एवं शीला नाहटा के सम्माननीय उपस्थिति में अतिहर्ष,उल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रवचन में तेरापंथ धर्म संघ की मान्यताओं,आदर्शों एवं आचार्य परंपरा का प्रेरणादायी विवेचन किया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए धर्म लाभ अर्जित किया। आषाढ़ी तेरस एवं आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के समापन समारोह में परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा तेरापंथ धर्मसंघ के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करते हुए मुख्यमुनि श्री महावीर कुमार जी को युवाचार्य पद पर प्रतिष्ठित किए जाने का शुभ समाचार प्राप्त होते ही नागपुर सहित समूचे जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई।